Monday, February 24, 2020

भारतीय इतिहास एक सर्वेक्षण-भाग 3 (भारत पर पहले सफल अरब मुस्लिम आक्रमण व मो. बिन कासिम की मौत का राज)

भारत भूमि पर अरब मुस्लिमों के तेरह आक्रमणों में से दस आक्रमण स्थल मार्ग से मकरान पर हुए। जिनमे क्रमश: सेनापति हारिस बिन मरहा, अब्दुल्ला बिन सवार, सनान बिन सलमह, रशीद, मंजर बिन हारुद, सलमह पुत्र हकम, असलम पुत्र सैयद, शेर पुत्र मुजाइड, मोहम्मद बिन हासन अथवा हारून आदि ने मकरान की और से आक्रमण किये। परन्तु सिंध के राजा चचदेव ने उन्हें पराजित कर हरा दिया। चचदेव की मृत्यु के बाद तीन आक्रमण समुद्री मार्ग से देवल पर हुए। इसमें उबेदुल्ला और दूसरा सेनापति बजिल ने पहला आक्रमण किया। दूसरा बुंदेलों के नेतृत्व में आक्रमण किया। यह भी मारा गया। तीसरा आक्रमण इराक के गवर्नर हज्जाज ने अपने युवा दामाद मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में किया जिसे बौद्ध शासको की सहायता से भारत की धरती पर रखने में सफलता प्राप्त हुई। भारत भूमि पर बारह असफल आक्रमणों के पश्चात तेरहवें आक्रमण में मोहम्मद बिन कासिम को सिंध में सफलता मिली परन्तु सिंध की राजधानी आलोर में वह मारा गया। इससे पूर्व सिंध के राजा दाहिर से पराजित होने के बाद भी कूटरचित जाल से राजा दाहिर को मार दिया गया। कैसे? जानने के लिए देखे इतिहासकार विजय नाहर का वीडियो।

No comments:

Post a Comment